फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रस्ट उठाएगा गुलाबी ऑटो चालकों की बेटियों की शिक्षा का खर्च

Mon, 24 Aug 2015 02:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री रामदूत बालाजी चैरिटेबल ट्रस्ट गुलाबी ऑटो चलाने वाली महिला चालकों की बेटियों की शिक्षा का खर्च उठाएगा।
विज्ञापन


संगठन बेटियों को बाकायदा पढ़ाई के लिए गोद लेगा।

यह फैसला जीवनराम बसेशर लाल स्कूल जनता कॉलोनी में हुए ट्रस्ट के 65वें बाल संस्कार कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राउड टू बी ए ब्लड डोनर अभियान के राष्ट्रीय संयोजक मंजुल पालीवाल ने किया।
विज्ञापन


इसमें विद्यार्थियों ने गीत, कविता, कहानी, भाषण और पहेलियां आदि प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। संचालन एल.एन. गुप्ता ने किया। इस मौके पर ट्रस्ट प्रधान बी.बी. मित्तल, उपप्रधान अश्वनी गुप्ता, एम.एल. गंभीर, श्याम नाथ शर्मा, राम बाबू बिलोचपुरिया, नीरज रतन बंसल, जे.पी. गौड़, श्याम भाई और बजरंग गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें