रोहतक। लाखनमाजरा के परीक्षा केंद्र पर शुक्रवार को राजनीतिक विज्ञान की परीक्षा में आपस में नकल कर रहे विद्यार्थियों का उड़नदस्ता टीम ने नकल का केस बनाया। वहीं, हिसार रोड राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दो व रिटौली के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एक विद्यार्थी नकल करते पकड़ा गया।
हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से शुक्रवार को 12वीं की राजनीतिक विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। जिले के 4,274 विद्यार्थियों में से 4,221 ने परीक्षा दी। उड़नदस्तों ने वीरवार को कुल पांच विद्यार्थियों के यूएमसी(अनफेयर मीन्स केस) बनाए। जिला प्रशासन की ओर से बोर्ड परीक्षाओं को सुचारू ढंग व नकल रहित करवाने के लिए उड़नदस्ते व डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।
परीक्षा देकर लौटे विद्यार्थियों ने कहा कि पेपर वर्तमान स्थितियों से जुड़े प्रश्नों पर आधारित था। उन्होंने कहा कि परीक्षा में वैश्वीकरण, इमरजेंसी, जनसंघ व विदेशी संबंधों पर आधारित प्रश्न पूछे गए थे और पेपर को पूरा करके आए हैं। बड़े प्रश्नों को पूरा करने में समय लगा क्योंकि व प्रश्न थोड़े मुश्किल भी थे। शुक्रवार को सीबीएसई की 12वीं की पेंटिंग व 10वीं की एआई और आईटी की परीक्षा हुई।
परीक्षाओं की निगरानी के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित
सचिन गुप्ता ने कहा कि बोर्ड परीक्षा के दौरान उडनदस्ते निरंतर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया व अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार के साथ विभिन्न परीक्षा केंद्रों का परीक्षा अवधि के दौरान दौरा किया व प्रबंधों को जांचा। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है जिसका दूरभाष 01262-271871 है।
-
फोटो : 05
बहुविकल्पीय प्रश्न बहुत अच्छे थे। जनसंख्या घनत्व व पार्टियों से जुड़े भी सवाल पूछे गए। पार्टियों के स्थापन वर्ष भी पूछे गए। पेपर का कुछ हिस्सा मुश्किल था।
-शुभम, परीक्षार्थी।
-
फोटो : 06
पेपर अच्छा हुआ है। मैं सभी प्रश्नों के उत्तर लिखकर आई हूं। हाल में हो रही घटनाओं पर आधारित प्रश्न पूछे गए थे।
-सपना, परीक्षार्थी।
-
फोटो : 07
सभी प्रश्न पाठ्यक्रम से ही पूछे गए थे। पेपर बिल्कुल आसान रहा है। पंचवर्षीय योजना का भी पेपर में प्रश्न पूछा गया था।
-वर्षा, परीक्षार्थी
-
फोटो : 08
पेपर मुश्किल था। वैश्वीकरण व क्षेत्रीय संगठन विषयों से काफी प्रश्न पूछे गए थे। पार्टियों व कार्याकाल से जुड़े सभी खंड से प्रश्न पूछे गए थे। पेपर पूरा करके आया हूं।
-कोमल, परीक्षार्थी।
4-रोहतक के गांधीनगर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में राजनीतिक विज्ञान की परीक्षा देकर
4-रोहतक के गांधीनगर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में राजनीतिक विज्ञान की परीक्षा देकर
4-रोहतक के गांधीनगर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में राजनीतिक विज्ञान की परीक्षा देकर
4-रोहतक के गांधीनगर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में राजनीतिक विज्ञान की परीक्षा देकर