फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: होली से पहले ट्रनों में सीटें फुल, शौचालय में सफर कर रहे यात्री

विज्ञापन
13-रोहतक रेलवे स्टेशन पर नवयुग एक्सप्रेस के डिब्बे के दरवाजे में सवार यात्री। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। होली से पहले ही लंबी दूरी वाली ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं। दूसरे राज्य के लोगों को घर जाने के लिए मजबूरन जनरल डिब्बों के शौचालय में सफर करना पड़ रहा है। पंजाब मेल में 23 मार्च तक सभी क्लास में सीटें वेटिंग में हैं।
विज्ञापन

यात्रियों को राहत देने के लिए मदार रोहतक, श्री गंगानगर समस्तीपुर, श्री गंगानगर, गोरखपुर, कुरुक्षेत्र फुलेरा एक्सप्रेस का संचालन भी शुरू किया गया है। इन होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन के बावजूद भी यात्रियों को टिकट नहीं मिल पा रहा है।
हालत ये है कि यात्री ट्रेनों के शौचालयों के डिब्बों में बैठने को मजबूर हैं। नवयुग एक्सप्रेस के जनरल डिब्बों में शुक्रवार को यात्री शौचालय व दरवाजों में बैठे दिखाई दिए। रोहतक से आवागमन करने वाली पंजाब मेल में 23 मार्च तक वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन

वहीं असम व कामाख्या की ओर से जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस 15 मार्च के बाद तक फुल हो चुकी है। दुल्हंडी के दिन असम एक्सप्रेस ट्रेन को रद्द किया गया है।
पातालकोट एक्सप्रेस में आठ मार्च तक वेटिंग है। फिरोजपुर नांदेड़ एक्सप्रेस में चार अप्रैल तक की वेटिंग मिल रही है। आलम तो यह है मार्च के तीसरे सप्ताह तक प्रत्येक दिन 50 से अधिक वेटिंग हैं।

वर्जन
होली त्योहार के चलते दूसरे प्रदेश के लोग अपने घर लौट रहे हैं। हर बार होली पर यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। इसी को देखते हुए रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया है।
- बलराम मीना, स्टेशन अधीक्षक

होली पर नागपुर गांव लौटना है। कई दिन से कन्फर्म टिकट का इंतजार कर रहे थे लेकिन आज जनरल डिब्बे में सफर कर अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।
आशुतोष, यात्री
-
नवयुग एक्सप्रेस में जालंधर से आ रहा हूं। बिहार जाना है। कन्फर्म टिकट नहीं था। इस लिए जनरल डिब्बे में यात्रा करनी पड़ रही है।
- राघव, यात्री।

13-रोहतक रेलवे स्टेशन पर नवयुग एक्सप्रेस के डिब्बे के दरवाजे में सवार यात्री। संवाद

13-रोहतक रेलवे स्टेशन पर नवयुग एक्सप्रेस के डिब्बे के दरवाजे में सवार यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें