फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बहलबा में पानी निकालने वाले दो पंप बंद, एक चालू

Fri, 18 Jul 2025 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
महम के गांव बहलबा में तीन में से चलता एक पंप। संवाद
विज्ञापन
महम। क्षेत्र में जलभराव की स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है। गनीमत यह है कि पिछले तीन दिन से महम क्षेत्र में बारिश नहीं हो रही है। इस कारण स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है। जलभराव से बचाव के लिए लगाए गए पंप अभी चालू नहीं हो सके हैं। बहलबा वासियों ने बताया कि नाले की सफाई न होने के कारण तीन पंप के स्थान पर एक ही चालू हो सका है। अभी तक जलभराव ज्यों का त्यों बना हुआ है।
विज्ञापन

एसडीएम ने नियंत्रण कक्ष में बढ़ाई कर्मचारियों की संख्या
एसडीएम मुकुंद ने बताया कि मानसून के मौसम को ध्यान में रखते हुए व बाढ़ की तैयारी और प्रतिक्रिया के रूप में प्रशासन ने बाढ़ बचाव नियंत्रण कक्ष लघु सचिवालय के कमरा नंबर-6 में स्थापित किया है। सोमवार से शुक्रवार तक कुशल, बिल क्लर्क मोबाइल नंबर- 9017581767 व अशोक कुमार कनिष्ठ अभियंता सिंचाई विभाग मोबाइल नंबर 9671616475 (सुबह 9 से शाम-5 बजे तक), गुरबख्श मंडी पर्यवेक्षक मार्केट कमेटी मोबाइल नंबर 9416080489 व महेंद्र बेलदार, लोक निर्माण विभाग मोबाइल नंबर 9350763406, शनिवार, रविवार व अवकाश के दिन ( सुबह 9 से शाम-5 बजे तक) दिनेश बेलदार मोबाइल नंबर 9812604019 व विजय गोयत मंडी पर्यवेक्षक मोबाइल नंबर 8950924054 दैनिक शाम और सुबह की शिफ्ट (शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक और सुबह 6 बजे से 9 बजे तक) डयूटी पर तैनात किया गया है। ये अधिकारी व कर्मचारी नियंत्रण कक्ष में उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें