झामरी गांव में फॉगिंग करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम। स्त्रोत- स्वास्थ्य विभाग
झज्जर। शनिवार को जिले में दो डेंगू के केस मिले है। अब तक जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 61 हो गई है। शनिवार को मलेरिया का कोई केस नहीं आया। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार गावों और वार्डों में फॉगिंग और एंटी लारवा एक्टिविटी चलाकर घरों की जांच कर रही है।
शनिवार को जिले में दो डेंगू केस मिले। एक केस बहादुरगढ़ के परनाला और दूसरा केस एचएलसीटी में मिला। अभी तक जिले में 61 डेंगू के मरीज मिले है। जिले में डेंगू के लिए अभी तक 2728 लोगों का टेस्ट किया गया। जिले में अभी तक 20235 लोगों को नोटिस जारी किया गया। वहीं शनिवार को जिले में मलेरिया का कोई केस नहीं मिला। जिले में अभी तक 29 मलेरिया के मरीज मिले हैं। जिला मलेरिया अधिकारी तीर्थ सिंह बागड़ी ने बताया कि डेंगू के दो नए केस मिले हैं। डेंगू के मच्छर 16 से 33 डिग्री तापमान में सबसे ज्यादा प्रभावी रहते हैं। इस तापमान में सबसे ज्यादा डेंगू के फैलने खतरा होता है। जैसे-जैसे तापमान में गिरावट आएगी वैसे ही डेंगू के मरीजों की संख्या में गिरावट होनी शुरू हो जाएगी।