फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: डेंगू के दो और मरीज मिले, आंकड़ा 54 पहुंचा

विज्ञापन
25जेएनडी12-डेंगू के प्रति जागरूक करने के लिए गांव में पंप्लेट चस्पा करते स्वास्थ्यकर्मी। स्रोत
विज्ञापन
जींद। जिले में डेंगू के दो और मरीज मिले हैं। इसके चलते जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 54 हो गई है। वहीं अब तक स्वास्थ्य विभाग को तीन मामले मलेरिया के और तीन मामले चिकनगुनिया के भी मिल चुके हैं।
विज्ञापन

वहीं गांव भौंगरा निवासी 62 वर्षीय व्यक्ति व सिंघाना निवासी 31 वर्षीय व्यक्ति डेंगू संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने आसपास क्षेत्र में जांच अभियान चलाया।
स्वास्थ्य विभाग की टीमें फील्ड में बीमार लोगों के खून के सैंपल लें रही हैं और इनकी जांच करवाई जा रही है। जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है उनके आस-पास रहने वाले लोगों के खून के सैंपल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम में उतार-चढ़ाव के चलते डेंगू का लार्वा जल्दी पनपता है इसलिए लोगों को थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। इस समय ठंड ने दस्तक दे दी है। लोगों को चाहिए कि वह अपने घरों में रखे कूलरों का पानी खाली कर दें। बिना पानी के ही कूलरों को चलाएं।
गमलों में पानी जमा नहीं होने दे। सप्ताह में एक दिन ड्राई डे मनाएं। फ्रिज के पीछे लगी ट्रे को भी लगातार चैक करते रहें। यदि इसमें पानी जमा है तो इसको तुरंत निकाल दे जिस जगह पर पानी निकालना संभव नहीं है।
उस जगह पर काला तेल डाल दें। वहीं जो लोग ज्यादा बीमार हैं, उनके टेस्ट विभाग करवा रहा है। नागरिक अस्पताल में डेंगू की जांच के लिए लैब बनाई गई है।
वर्जन
विभाग का प्रयास है कि डेंगू का डंक तोड़ा जाए। इसके लिए विभाग लगातार काम कर रहा है। जिस एरिया में डेंगू का मरीज मिल रहा है वहां पर सर्वे करवाया जा रहा है और फोगिंग करवाई जा रही है। -डाॅ. बिजेंद्र ढांडा, जिला मलेरिया अधिकारी जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें