डेंगू से बचाव के लिए कूलर से पानी निकालते स्वास्थ्य कार्यकर्ता। स्रोत : विभाग
- फोटो : samvad
रोहतक। जिले में डेंगू धीरे-धीरे पांव पसार रहा है। डेंगू के दो नए केसों की पुष्टि के साथ आंकड़ा दस तक पहुंच गया है। इन केसों के चलते आसपास के इलाके में फॉगिंग के साथ जागरूकता अभियान चलाया गया है। इसके तहत लोगों को मच्छर जनित रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में दो नए डेंगू केसों की पुष्टि की गई है। इसमें एक केस सेक्टर-2 व एक मरीज लाहली गांव से है। इन दोनों मरीजों को इलाज दिया जा रहा है। सोमवार को 199 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए हैं।
इसके अलावा जागरूकता अभियान के तहत 1530 लोगों नोटिस जारी किए जा चुके हैं। मच्छर का लार्वा मिलने पर नोटिस देने के साथ दोबारा लार्वा मिलने पर चालान की चेतावनी भी दी गई है।
सिविल सर्जन डाॅ. रमेश चंद्र ने कहा कि बारिश के बाद मच्छर जनित रोगों की आशंका बढ़ गई है। ऐसे में जागरूकता जरूरी है। मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए सफाई पर ध्यान दें। घर व कार्यालय के आसपास पानी जमा न होने दें।