रोहतक। नगर निगम कार्यालय में संपत्ति मालिकों की टैक्स फाइल लंबित होने की शिकायतें सामने आ रही थीं। निगम निगम आयुक्त ने अधिक संख्या में आवेदन वापस करने, आवेदन रद्द करने व अधिक आवेदन लंबित रखने के मामले में 5 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
संपत्ति कर, प्रॉपर्टी आईडी का कार्य कर रहे अधिकारियों व कर्मचारियों को नगर निगम आयुक्त ने सोमवार को निर्देश दिए कि आमजन से प्राप्त आवेदनों को लंबित न रखें। बिना किसी ठोस कारण के आवेदन वापस न किया जाए। इस कार्य की निरंतर निगरानी व जांच की जाएगी। यदि किसी कर्मचारी की ओर से बिना किसी कारण के आवेदन वापिस किया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम कार्यालय में संपत्ति कर शाखा के अधिकारियों के साथ नगर निगम आयुक्त डॉ. आनंद शर्मा ने बैठक की। बैठक में संपत्ति कर बकाया भुगतान व अदेय प्रमाण पत्र (एडीसी) पोर्टल के कार्य की समीक्षा की गई। इस दौरान आमजन से आवेदनों का अवलोकन किया गया। आवेदनों की गंभीरता से जांच भी की गई।