फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दो नाबालिग छात्राएं नहीं लौटीं घर, 3 बच्चों संग महिला लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। जिले में 24 घंटे में अलग-अलग आठ लोग घर छोड़कर चले गए। इसमें रोहताश नगर व राजीव नगर से दो नाबालिग सहेलियां व महम के सैमाण गांव से तीन बच्चों के साथ घर छोड़ने वाली महिला भी शामिल हैं।
पुलिस रिकाॅर्ड के मुताबिक, रोहताश नगर की एक महिला ने शिकायत दी है कि उसकी बेटी (17) सैनी कॉलेज रोड स्थित स्कूल में पढ़ती है। एक जनवरी को साथ में पढ़ने वाली कच्चा चमारिया की नाबालिग छात्रा के साथ स्कूटी पर स्कूल गई थी। बाद में दोनों घर नहीं लौटी। आशंका है कि किसी ने उनका अपहरण कर लिया है या बंधक बनाकर गुप्त स्थान पर रखा हुआ है। पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तलाश शुरू की है। हालांकि, दोनों के मोबाइल फोन बंद आ रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, महम के गांव सैमाण निवासी एक युवक ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह हलवाई का काम करता है। काम के सिलसिले में बाहर गया हुआ था। वापस आया तो उनकी पत्नी (31), बेटी (12), बेटा (8) व बेटी (5) घर नहीं मिली। उसने तलाश किया लेकिन सुराग नहीं लगा। उनकी पत्नी का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है।
ब्यूटी पार्लर पर गई युवती लापता
महम निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी है कि उसकी 19 साल की बेटी ब्यूटी पार्लर का काम करती है। शुक्रवार को घर से पार्लर पर जाने की कहकर गई थी लेकिन घर नहीं लौटी। उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू की है।
विज्ञापन

........
जनता कॉलोनी का बुजुर्ग नाराज होकर घर से गया
जनता कॉलोनी निवासी मुकेश मित्तल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके बड़े भाई महेश की उम्र 65 साल है। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे घर से नाराज होकर चले गए। वापस न लौटने पर रेलवे स्टेशन व पार्कों में तलाश किया लेकिन अब तक पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें