फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: फ्लैट की खरीद-फरोख्त के नाम पर 51.17 लाख की धोखाधड़ी

Sun, 04 Jan 2026 02:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। शहर की डीएचएल न्यू टाउन में फ्लैट खरीद-फरोख्त के नाम पर 51.17 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आर्थिक अपराध जांच शाखा की रिपोर्ट पर आईएमटी थाने में दिल्ली के पश्चिम विहार निवासी सुभाष गुप्ता सहित तीन के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की गई है।
सेक्टर-2 निवासी अनिल हुड्डा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने मार्च 2022 में गुप्ता प्रॉपर्टी डेवलपर्स शिवजी से डीएचएल न्यू टाउन से 3 बीएचके का फ्लैट 51.17 लाख रुपये में खरीदा था। इसके लिए वह आरोपी सुभाष गुप्ता से मिला। आरोपी ने बताया कि उसने सारे फ्लैट डीएचएल कंपनी से खरीदे हुए हैं।
विज्ञापन

कहा, फ्लैट बनाने व बेचने का संयुक्त एग्रीमेंट किया हुआ है। एक साल में फ्लैट बनाकर कब्जा देंगे। नहीं दिया तो हर माह 25 हजार रुपये किराया देंगे। आरोपी ने पैसे लेकर फुल एंड फाइनल पेमेंट की रसीद पर अपने हस्ताक्षर करके दे दी। समय पर उन्हें फ्लैट बनाकर नहीं दिया गया।
विज्ञापन

जनवरी 2024 से अक्तूबर 2024 तक 25,000 प्रति माह के हिसाब से किराया दिया। बाद में बंद कर दिया। मार्च 2025 में वह डीएचएल न्यू टाउन के कार्यालय में गए तो वहां मौजूद एक महिला ने बताया कि सुभाष गुप्ता व अन्य शहर छोड़कर चले गए हैं। फ्लैट की रजिस्ट्री किसी अन्य व्यक्ति के नाम करवा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें