संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। पुरानी सब्जी मंडी थाना क्षेत्र के गोहाना बाईपास के पास संतुलन बिगड़ने के कारण एक कार डिवाइडर पर चढ़ कर क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार चालक और उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना पर पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से डिवाइडर से गाड़ी को हटाया।
पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि शनिवार रात करीब 10 बजे गांव खेरवाड़ी निवासी अजय और संदीप गोहाना रोड से वापस गांव जा रहे थे। गोहाना अड्डे के पास उनकी गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और कार डिवाइडर पर चढ़ गई। इस हादसे में कार सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।