फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में हादसा: पिकअप गाड़ी के संतुलन बिगड़ने से सात छात्र घायल, पुलिस ने ड्राइवर हिरासत में लिया

Sat, 23 Aug 2025 01:19 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

अजमेर के किशनगढ़ निवासी मिस्टर और साजन पिकअप गाड़ी से सिविल रोड पर चादर बेच रहे थे। इसी दौरान साजन ने अचानक गाड़ी का गियर बदला, जिससे गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया।
विज्ञापन
घायल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक के सिविल रोड पर एक पिकअप गाड़ी का संतुलन बिगड़ने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में भगवान महावीर मेमोरियल पार्क के पास खड़े सात छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत उपचार के लिए पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अजमेर के किशनगढ़ निवासी मिस्टर और साजन पिकअप गाड़ी से सिविल रोड पर चादर बेच रहे थे। इसी दौरान साजन ने अचानक गाड़ी का गियर बदला, जिससे गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। अनियंत्रित गाड़ी ने पास खड़े आधा दर्जन से अधिक वाहनों को टक्कर मार दी, जिसके परिणामस्वरूप सात छात्र घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही आर्य नगर थाना प्रभारी बिजेंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पिकअप ड्राइवर और उसके सहयोगी को हिरासत में ले लिया है। प्रभारी बिजेंद्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी। घायल छात्रों का इलाज पीजीआई में जारी है, और पुलिस ने घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें