संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। शिक्षा विभाग की ओर से राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में दो खिलाड़ी चोटिल हो गए। दोनों खिलाड़ियों को ना तो समय पर फर्स्ट एड मिली ना ही मैदान पर एंबुलेंस की कोई भी व्यवस्था थी। सिरसा के खिलाड़ी को फिसलन के कारण व सोनीपत के खिलाड़ी को बॉल लगने के कारण चोट लगी।
मंगलवार को दोपहर में बारिश आ गई थी जिसके कारण मैदान में पानी भर गया था। खिलाड़ियों ने पानी में ही मैच खेले। बुधवार को पानी तो सूख गया था लेकिन मैदान में फिसलन बहुत ज्यादा थी। हर मैच में खिलाड़ी फिसलन के कारण गिर रहे थे। खिलाड़ियों ने बताया कि बारिश होने के कारण मैदान गिला था। इस कारण खिलाड़ी बार-बार फिसल कर गिर रहे थे।
सोनीपत व कैथल के मैच में गिरने के कारण खिलाड़ी के मुंह पर चोट लगी। वहीं सिरसा व रोहतक के बीच चल रहे मैच में खिलाड़ी के हाथ में बॉल लगने के कारण चोट लगी।
मैच के दौरान फिसलने के कराण चोट लग गई। ना ही समय पर फर्स्ट एड मिली और मैदान पर एंबुलेंस भी उपलब्ध नहीं थी।-रनवीर सिंह, खिलाड़ी
मुंह पर बॉल लगने से चोट लगी है। कोच अपनी खुद की गाड़ी से अस्पताल लेकर गए। फर्स्ट एड व एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं मिलने से परेशानी ओर ज्यादा हुई। -अनुभव, खिलाड़ी
मैदान पर एंबुलेंस की व्यवस्था थी। खिलाड़ियों को चोट लगी थी और फर्स्ट एड दिया गया था। -बिजेंद्र हुड्डा, नोडल अधिकारी खेल
52 घायल रणबीर सिंह, खिलाड़ी सिरसा