फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: नेकीराम कॉलेज के ओपन ऑडिटोरियम में छात्राओं के दो गुट भिड़े, जमकर मारपीट और गाली-गलौज

Sun, 15 Nov 2026 10:57 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

रोहतक में छात्राओं के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सांगवान ने स्टूडेंट्स ग्रीवांस सेल से जांच करवाई की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेकीराम कॉलेज में शुक्रवार दोपहर छात्राओं के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। कॉलेज के ओपन ऑडिटोरियम में शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया। दोनों पक्षों की छात्राओं के बीच गाली-गलौज हुई और एक-दूसरे के बाल खींचते हुए धक्का-मुक्की की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें 10 से 12 छात्राएं आपस में भिड़ती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि विवाद बीए और एमए की छात्राओं के बीच हुआ। ओपन ऑडिटोरियम में छात्राओं के बीच झगड़ा बढ़ता देख कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद विद्यार्थी भी मौके पर एकत्रित हो गए। इसी दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


दोनों पक्षों से लिखित में लिया, दोबारा ऐसी हरकत पर दी चेतावनी
मामले की सूचना मिलने पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सांगवान खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्राओं को शांत कराया और दोनों पक्षों को अनुशासन में रहने की हिदायत दी। दोनों पक्षों की छात्राओं को समझाया गया है और उनसे लिखित में लिया गया है कि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा नहीं होगी। दोनों पक्षों के बीच समझौता भी हो गया है।
विज्ञापन


स्टूडेंट्स ग्रीवांस सेल ने की जांच
प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सांगवान ने बताया कि मामले को स्टूडेंट्स ग्रीवांस सेल के पास भेज दिया गया था। सेल ने पूरे मामले की जांच की। उन्होंने स्पष्ट किया कि कॉलेज में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोबारा इस तरह की घटना होने पर संबंधित छात्राओं को कॉलेज से निष्कासित करने सहित सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें