फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दोस्त जा रहे थे मैच खेलने, आई मौत

Sun, 20 Oct 2013 11:22 PM IST
रोहतक/ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पावर हाउस के पास रविवार को एक ट्रक ने बाइक सवार दो किशोरों को कुचल दिया, जिसमें उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


वारदात के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। रेडियो कालोनी निवासी अमन और नेहरु कालोनी निवासी अरविंद फुटबाल मैच खेलने पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय के परिसर में जा रहे थे। दोनों किशोर शिक्षा भारती स्कूल में ग्यारहवीं कक्षा के छात्र थे। मृतकों में आकाशवाणी केंद्र के अधिकारी संपूर्ण सिंह का बेटा अमन भी शामिल है।

रविवार सुबह छह बजे रेडियो कालोनी निवासी संपूर्ण सिंह का बेटा अमन और नेहरु कालोनी निवासी जसमेर का बेटा अरविंद बाइक से फुटबाल खेलने जा रहे थे। जब वे पावर हाउस के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मारी, जिससे दोनों सड़क के बीचोंबीच गिर गए और ट्रक ने उन्हें कुचल दिया, जिससे मौके पर दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद ट्रक चालक वहां से फरार हो गया। घटना के बाद काफी संख्या में राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए। इसी बीच सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें