फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिड़वाली में दो दोस्तों ने जहर खाया, एक की मौत

विज्ञापन
Two friends ate poison in Khidwali, one died
विज्ञापन
रोहतक। गांव खिड़वाली में बुधवार को दो युवकों ने जहर खा लिया। दोनों आपस में गहरे दोस्त बताए जा रहे हैं। इनमें से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में पीजीआई में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव खिड़वाली निवासी 20 वर्षीय संदीप मंगलवार शाम को अपने खेत में गया था। वहां पर संदीप ने जहरीला पदार्थ खा लिया। संदीप पिछले कई दिन से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इधर संदीप के गांव के ही मुकेश ने भी जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान देने की कोशिश की है। परिजनों ने मुकेश को पीजीआई में भर्ती कराया है। जहां मुकेश की हालत में अब सुधार बताया जा रहा है। थाना सदर प्रभारी शमशेर सिंह का कहना है कि दोनों ने अलग-अलग स्थान पर जहरीला पदार्थ निगला है। संदीप की मौत हो चुकी है और मुकेश अभी पीजीआई में उपचाराधीन है। दोनों की आपस में गहरी दोस्ती होना बताई जा रही है। परिजनों के मुताबिक संदीप पिछले कुछ दिन से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। मुकेश के बयान दर्ज होने के बाद ही मामले की असलियत सामने आएगी। हालांकि संदीप के परिजनों के बयान के 174 के तहत कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें