फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महम थाना में ड्यूटी मजिस्ट्रेट व पुलिस एसए की शिकायत पर 900 किसानों पर दो मुकदमे दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान संगठनों के आह्वान पर दिल्ली कूच को हिसार से रोहतक होते हुए जा रहे किसानों ने रोहतक के महम बॉर्डर पर पुलिस नाका को तोड़ा और आगे बढ़ गए। इस बारे में वहां के ड्यूटी मजिस्ट्रेट व पुलिस एसए ने महम थाना पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो अलग अलग मुकदमों में 900 किसानों पर धारा 147, 148 ,186, 353 व कोरोना महामारी एक्ट 2019 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शिकायत एक : ड्यूटी मजिस्ट्रेट की शिकायत पर 500 किसानों पर केस दर्ज
महम थाना पुलिस को दी शिकायत में राजकुमार शर्मा नायब तहसीलदार एवं डयूटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि वह महम-हांसी बॉर्डर पर बतौर डयूटी मजिस्ट्रेट तैनात हैं। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे दिन में हांसी की ओर से ट्रैक्टर ट्रॉलियों में सवार होकर करीब 500 लोग रोहतक की ओर बढ़े। महम हांसी बोर्डर पर लगे नाका पर पहुंचे और यहां इकट्ठा होने के बाद नारेबाजी करने लगे। जिनको राजकुमार शर्मा ने पुलिस बल के साथ काफी समझाया, लेकिन भीड़ ने काफी उग्र रूप धारण कर लिया और नाका के पास खड़े वाहनों को नुकसान पहुंचाने व जान माल का नुकसान पहुंचान की कोशिश पर उतारू हो गये। पुलिस बल को आदेश दिये कि वाटर कैनन की सहायता से व टियर गैस का इस्तेमाल करते हुए उग्र भीड़ को तीतर-बीतर करें। पुलिस ने जब ऐसा किया तो भीड़ ने पुलिस कि तरफ पथराव किया। उनकी संख्या को देखते हुए पुलिस बल को पीछे किया गया। उग्र भीड़ नाका तोड़ कर आगे निकल गये।
शिकायत दो: पुलिस एसए की शिकायत पर 400 किसानों पर केस दर्ज
महम थाना पुलिस को दी शिकायत में थाने में तैनात मुख्य सिपाही सतपाल ने बताया कि वह बतौर एसए महम में तैनात है। उसकी ड्यूटी पीपला पुल नाका भैणी महाराजपुर के पास हिसार-दिल्ली रोड पर किसान आंदोलन के संबंध में लगी हुई है। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट जगदीप सिंह की भी ड्यूटी लगी हुई है। शुक्रवार सुबह करीब 20 ट्रॉलियों में करीब 400 व्यक्ति किसान आंदोलन के संबंध में कूच करते हुए हांसी की ओर से आए और नाका तोड़ने की कोशिश करने लगे। जिनको ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने काफी समझाया, लेकिन वे नहीं माने। उन पर वाटर कैनन का भी प्रयोग किया गया, आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए, वे फिर भी नहीं माने। वे जबरन नाका तोड़ते हुए मौके से निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें