फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मनीष हत्याकांड के चार आरोपियों से दो कार और पिस्तौल बरामद

Wed, 19 Feb 2025 02:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सदर थानाक्षेत्र के धामड़ गांव में सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट को लेकर हुए मनीष हत्याकांड में पुलिस ने चार हत्यारोपियों की निशानदेही पर दो कार और पिस्तौल बरामद कर ली है। मंगलवार को चारों आरोपियों को अदालत के समक्ष पेश कर दिया। अदालत ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सीआईए 2 प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि सदर थानाक्षेत्र के रिठाल गांव के पास धामड़ निवासी मनीष और सौरभ नहर से 9 फरवरी को पानी लेने गए थे। वहां पर धामड़ गांव निवासी मनदीप, आशीष, रोहन, रवि, दीपक और डीघल निवासी सचिन समेत 8-10 युवक मौके पर ही पहुंच गए। आरोपियों ने मनीष और सौरभ को गोली मारकर घायल कर दिया और मौके से भाग गए थे।
घटना के बाद दोनों को पीजीआईएमएस में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान मनीष ने दम तोड़ दिया था, जबकि सौरभ का इलाज चल रहा है। सीआईए 2 घटना की जांच कर रही थी। पुलिस ने जांच के बाद मामले में हत्या की धारा जोड़कर आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए दबिश दी और मनदीप, आशीष, रोहन और सचिन को गिरफ्तार करके अदालत के समक्ष पेश कर दिया। अदालत से दो दिन का रिमांड लेकर पूछताछ की और उनसे स्कॉर्पियो व स्विफ्ट कार व पिस्टल बरामद कर ली। मंगलवार को सभी को अदालत में पेश कर दिया। अदालत ने उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन




सोशल मीडिया पर पोस्ट को लेकर हुआ था विवाद

धामड़ गांव आरोपियों की ओर से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की थी। उस पर मनीष ने कुछ कमेंट कर दिया था और फोन पर ही गाली गलौज हो गई थी। इसी का बदला लेने के लिए मनीष की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें