रोहतक। गोयल क्रिकेट क्लब एकादश और वीसीए रोहतक एकादश के बीच मंगलवार को एमएस सरस्वती क्रिकेट ग्राउंड पर किक्रेट मुकाबला कराया गया। 40 ओवर का मुकाबला वीसीए रोहतक एकादश ने एक विकेट से जीता। मैन ऑफ द मैच हरप्रीत को दिया गया, बेस्ट बल्लेबाज नमन को व बेस्ट गेंदबाज कौशल को चुना गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गोयल एकादश ने 40 ओवर में 8 विकेट खोकर 267 रन बनाए। नमन ने 87, आदर्श मलिक ने 60 व अक्ष ने 26 रन बनाए। वीसीए रोहतक की ओर से रचित दलाल ने 3 व सागर ने 2 विकेट लिए। इसके जवाब में वीसीए एकादश की टीम ने 39.5 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 270 रन बनाकर मैच एक विकेट से जीत लिया। हरप्रीत ने 71, पवन ने 29 व मोक्षिता ने 41 रन बनाए। गोयल टीम की ओर से कौशल ने तीन व परी शर्मा ने दो विकेट लिए।