फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जींद बाईपास पर लगाए जाएं दो अतिरिक्त पंप, सोनीपत रोड पर ट्रैक्टर-बर्मा लगाया गया

विज्ञापन
जल निकासी के प्रबंधों का निरीक्षण करते उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह व अन्य अ​धिकारी। स्रोत : प्रशासन - फोटो : संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। शहर में भारी बारिश के चलते शहर के जींद बाईपास चौक से हिसार चौक के बीच सोनीपत रोड व दूसरे इलाकों में पानी भरा है। शुक्रवार को डीसी धर्मेंद्र सिंह ने अधिकारियों के साथ जलनिकासी के प्रबंधों का जायजा लिया।
डीसी धर्मेंद्र सिंह ने सबसे पहले सिंहपुरा स्थित 10 एमएलडी क्षमता के एसटीपी का निरीक्षण किया। इसके बाद नेहरू कॉलोनी से सिंहपुरा डिस्पोजल में जल निकासी व्यवस्था की जांच की। डीसी ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जींद रोड पर निकासी के लिए दो अतिरिक्त पंपसेट लगाने की हिदायत दी।
विज्ञापन

डीसी ने जींद चौक से हिसार रोड पर निकासी प्रबंधों पर नाखुशी जाहिर की। इसके बाद डीसी सोनीपत रोड पर पहुंचे, जहां बताया गया कि सोनीपत रोड पर निकासी के लिए चौधरी छोटूराम स्टेडियम के सामने जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से ट्रैक्टर-बर्मा लगाया गया है।
विज्ञापन

इसके उपरांत उन्होंने सेक्टर 3-4 की पुलिया पर पहुंचकर निकासी के प्रबंधों का जायजा लिया। एचएसवीपी के संपदा अधिकारी व एसडीएम आशीष कुमार ने डीसी को निकासी के लिए किए गए प्रबंधों की जानकारी दी। इस अवसर पर जन स्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक अभियंता शिवराज सिंह, कार्यकारी अभियंता संजीव कुमार, उपमंडल अभियंता मुकेश व प्रदीप कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें