फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पुलिस की टीम ने शौरी मार्केट स्थित दुकान से सूट चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरी करते हुए ये सीसीटीवी में कैद हो गए थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इन चोरों को पकड़ा गया।
विज्ञापन

प्रभारी थाना शहर निरीक्षक राकेश सैनी ने बताया कि 13 जनवरी को जनता कॉलोनी निवासी विकास ने शिकायत दी थी। इसमें कहा गया है कि शौरी मार्केट में कपड़ों की एक दुकान है। यहां सेल्समैन विकास को शाम करीब 6 बजे दुकान बंद करते समय बाहर लगे सूट व अन्य सामान चोरी हुआ मिला। इस मामले की जांच मुख्य सिपाही प्रवीण ने की। जांच के दौरान घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली गई। इस दौरान सूट चुराते हुए दो चोर इसमें साफ नजर आए। पूछताछ में इनकी पहचान कायस्तान मोहल्ला निवासी मोंटू व सागर के रूप में हुई। इन्हें गिरफ्तार कर पुलिस ने अदालत में पेश कर दिया। यहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें