फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटौली हत्याकांड: दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किए दो आरोपी, नरेला थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़

Sat, 05 Jul 2025 11:45 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर रोहतक

सार

अनिल हत्याकांड में दिल्ली पुलिस ने दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है। रोहतक में अपराध करने के बाद ज्यादातर अपराधी दिल्ली का रुख करते हैं और वहीं पर शरण ले लेते हैं। हिमानी हत्याकांड के आरोपी सचिन को भी दिल्ली पुलिस ने ही गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
रिटौली हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिटौली के गैंगस्टर अंकित उर्फ बाबा के चाचा अनिल के दो हत्या आरोपी मोखरा के भूमित मलिक और मोहित वशिष्ठ दिल्ली के नरेला थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए हैं। हालांकि, इससे पहले ही गैंगस्टर हिमांशु उर्फ भाऊ ने दोनों को पानीपत से काबू करने की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी थी और एक मीडिया हाउस को इसके कुछ स्क्रीन शॉट भेजे थे।
विज्ञापन


अमेरिका में बैठे गैंगस्टर भाऊ ने बुधवार को एक मीडिया हाउस को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के कुछ स्क्रीन शॉट भेजकर आशंका व्यक्त की थी कि उनके बालकों को पानीपत से पुलिस ने उठा लिया है। अब मुठभेड़ में दो आरोपियों को दिल्ली पुलिस ने काबू किया है। दोनों ही आरोपी रिटौली के अनिल हत्याकांड में वांछित थे।
विज्ञापन

रोहतक पुलिस हाथ धरे बैठी रही और दिल्ली पुलिस ने कर लिया काबू

गैंगस्टर अंकित उर्फ बाबा के चाचा की हत्या को अंजाम देने के वाले दोनों आरोपियों को दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान काबू कर लिया। इधर, रोहतक पुलिस हाथ धरे बैठी रही। इससे पहले भी दिल्ली पुलिस कई अपराधियों को काबू कर चुकी है। रोहतक में अपराध करने के बाद ज्यादातर अपराधी दिल्ली का रुख करते हैं और वहीं पर शरण ले लेते हैं। 6 माह में दिल्ली पुलिस ने रोहतक के कई अपराधियों को काबू कर लिया और रोहतक पुलिस हाथ मलती रही। इनमें रोहतक की लेडी डॉन अन्नू मलिक को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने काबू किया था।

हिमानी हत्याकांड के आरोपी सचिन को भी दिल्ली पुलिस ने ही गिरफ्तार किया था। वहीं, 1 जून को हुए अनिल हत्याकांड के आरोपी दीपक धनखड़ को भी दिल्ली पुलिस ने ही मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। अब अनिल हत्याकांड के मास्टर माइंड और गैंगस्टर भाऊ के नजदीकी मोखरा भूमित मलिक और मोहित वशिष्ठ को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। 

अनिल हत्याकांड के दो आरोपियों को दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान काबू किया है। रोहतक पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेगी और पूछताछ करेगी - वाईवीआर शशी शेखर, एएसपी रोहतक

ये भी पढ़ें: Haryana: दिल का मर्ज बड़ा गंभीर,13 साल के बच्चे को आया हार्ट अटैक, स्कूल में खेलते हुए चली गई जान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें