नारनौल। पुलिस ने एक करोड़ अठारह लाख की ठगी मामले के दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। टेलीग्राम पर ऑनलाइन वर्क का झांसा देकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया था।
दोनों आरोपियों की पहचान मोहन कुमार वासी रोजुवास थाना रोहड़ाई जिला रेवाड़ी और बृजमोहन वासी नाहड़ थाना कोसली जिला रेवाड़ी के रूप में हुई है। पुलिस ने जांच में पता लगाया कि साइबर ठगी की वारदात में आरोपियों का खाता प्रयोग हुआ था। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
साइबर थाना टीम ने दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी विनोद पिपलोदिया वासी जयराम पिपलोदिया की ढाणी हाथोज झोटवाडा जयपुर राजस्थान का साइबर फ्रॉड के मामले में खाता प्रयोग हुआ था। वहीं संजय कुमावत उर्फ संजू साइबर जालसाजों के साथ मिलकर काम करता था। आरोपी फ्रॉड की राशि को विभिन्न खातों में भेजने का काम करता था। पुलिस ने आरोपी से 20 हजार रुपये और विभिन्न बैंकों की 6 चेकबुक, 3 पासबुक, 9 एटीएम कार्ड बरामद किए थे। पुलिस ने खैराना निवासी सुनील कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई कर रही है।