जनता कालोनी व अमृत कॉलोनी के दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेगी टीम
रोहतक। शहर के लाढ़ोत रोड पर गैस कटर नकदी निकालने के प्रयास व आगे लगाने के आरोप में पुलिस ने आरोपी रीतिक उर्फ साहू निवासी जनता कॉलोनी व निशांत निवासी अमृत कॉलोनी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि 24 नवंबर को सूचना मिली कि लाढ़ोत रोड पर बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम है, रात को मशीन को तोड़ने का प्रयास किया गया है। पुलिस मोके पर पहुंची, जांच में पाया कि एटीएम को दिल्ली से कंट्रोल किया जाता है। रात को अज्ञात युवकों ने एटीएम मशीन को गैस कटर की सहायता से काटने का प्रयास किया, जिसमें ढाई लाख से ज्यादा की नकदी थी। युवक मशीन को नहीं कट सके तो उसमें आग लगाकर फरार हो गए। हालांकि नकदी बच गई। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रीतिक और निशांत निवासी अमृत कॉलोनी को काबू किया है।