फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बाबा के भेष में अकेली महिलाओं को ठगने के दो आरोपी पकड़े

Sun, 27 Jul 2025 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
महम के गांव मदीना में सरपंच के घर मिले संदिग्ध। संवाद
विज्ञापन
महम (रोहतक)। मदीना कोरसान की सरपंच अनीषा दांगी के घर शनिवार को दो लोग साधु के भेष में पहुंचे। उन्होंने महिला को अकेली पाया तो तरह-तरह की बात करके रुपये ठगने की कोशिश की। महिला सरपंच को कुछ आभास हुआ तो उन्होंने दोनों साधुओं के कानों के कुंडल जांचे तो नीचे गिर गए। फिर उनके सिर पर लगे बाल भी नकली मिले।
विज्ञापन

ठगों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वे हिमाचल के रहने वाले हैं। बाइक पर गांवों में आते हैं। गांव में किसी स्थान पर बाइक खड़ी करके बाबा का भेष बनाकर महिलाओं को ठगते हैं। अनीषा दांगी ने बताया कि ये दोनों साधु महात्मा बताकर घरों में मिलने वाली अकेली महिला को ठगी का शिकार बनाते थे। उन्होंने कथित ठगों को पुलिस के हवाले करते हुए गांव में आने वाले ऐसे लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी।
सरपंच ने जनता से अपील करते हुए कहा कि इस तरह का अगर कोई भी संदिग्ध व्यक्ति गांव में घूमता दिखाई दे तो सरपंच या पुलिस को सूचित करें। इस तरह के लोग किसी भी हद तक पहुंचकर ग्रामीणों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महम थाना प्रभारी सुभाष का कहना है कि सरपंच की ओर से कोई भी शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें