फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: डिपो में पहुंचीं दो एसी बसें, धार्मिक स्थलों पर चलेंगी

Tue, 08 Jul 2025 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
कर्मशाला में पहुंची नई एसी बस। स्रोत: अ​धिकारी
विज्ञापन
रोहतक। डिपो के बेड़े में दो नई एसी (वातानुकूलित) बसें पहुंच गई हैं। रोहतक डिपो से इन बसों को धार्मिक स्थलों पर चलाया जाएगा। ऐसे में रोडवेज बस से लंबे रूट पर यात्रियों का सफर सुखद और आसान होना।
विज्ञापन

रोहतक डिपो को मुख्यालय से 10 एस नई एसी बसें अलॉट की गई हैं। इनमें से दो नई एसी बसें मंगलवार को डिपो में पहुंच गई हैं। शेष आठ बसें शुक्रवार तक डिपो में पहुंच जाएंगी। रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि नई एसी बसों का फिटनेस और इंश्योरेंस करवाया जाएगा। इसके बाद बसों का संचालन धार्मिक स्थलों पर चलाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि डिपो में दस नई एसी बस उपलब्ध होने के बाद इन्हें वृंदावन, हरिद्वार, बालाजी व खाटू श्याम के लिए यात्रियों की मांग के अनुसार चलाया जाएगा। साथ ही, जयपुर, दिल्ली व गुरुग्राम मार्ग पर भी चलाया जा सकता है। फिलहाल, 10 एसी बसों का संचालन रोहतक, सिरसा, चंडीगढ़ व दिल्ली की ओर किया जा रहा। ऐसे में 10 नई एसी बस आने से इनकी संख्या 20 हो जाएगी।
विज्ञापन

रोडवेज मुख्य निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि एसी बसों में सामान्य रोडवेज बसों से डेढ गुना किराया लगता है। उन्होंने बताया कि सामान्य बस में रोहतक से बहादुरगढ़ तक 55 रुपये लगतें हैं तो वहीं, एसी बस में 85 रुपये किराया है।

वर्जन

मुख्यालय से नई एसी बसें डिपो को आवंटित हुई हैं। इनमें से दो बसें कर्मशाला में पहुंच चुकी हैं। आठ बसें 11 जुलाई तक पहुंच जाएंगी। इन बसों का संचालन धार्मिक स्थलों पर किया जाना तय हुआ है।
विज्ञापन

- सुरेंद्र सिवाच, कर्मशाला प्रबंधक, रोडवेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें