फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मंगलवार को पटवारियों की हड़ताल का रहा अंतिम दिन, कल से हड़ताल फिर शुरू

Wed, 17 Jan 2024 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। दी पटवारी एवं कानूनगो एसोसिएशन की हड़ताल का मंगलवार को आखिरी दिन रहा। विधायक भारत भूषण बत्रा ने धरना स्थल पर पहुंचकर एसोसिएशन को समर्थन दिया। अब पटवारियों की 18 व 19 जनवरी को दोबारा से दो दिन की सांकेतिक हडताल शुरू होगी।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन के चलते तहसील में सारे काम ठप हो गए है भूमि से जुड़े कार्य व डॉमिशियल, इनकम सर्टिफिकेट के कार्य भी ठप हो गए है। राजस्व कोष में होने वाली हानि के लिए पटवारियों ने सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।
विधायक बत्रा ने कहा कि वो सरकार की वादा खिलाफी की आवाज विधान सभा में उठाएंगे। इसके अलावा आज प्रदेश सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान धर्मवीर फोगाट का भी एसोसिएशन को समर्थन प्राप्त हुआ। उनके साथ जिला प्रधान कर्मवीर सिवाच, मंजीत पांचाल, जोगेंद्र दलाल, दीपक जांगड़ा, संदीप मेहरा, गुलशन हुडा, सर्व कर्मचारी संघ ने समर्थन दिया। इसके अलावा रणधीर कटारिया एमडीयू नान टीचिंग के पूर्व प्रधान, अतर सिंह वकील आदि अन्य संगठनों ने भी समर्थन दिया। पटवारियों का कहना है, अगर सरकार हमारी बातें नहीं मानती है तो इस धरने को आगे बढाया जा सकता है। पटवारियों की धरने से सरकार के व आमजन के कार्यों में दिक्कत आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें