रोहतक। राजीव गांधी स्टेडियम में खिलाड़ियों को लगातार पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। यह समस्या पिछले छह वर्ष से हो रही है।
स्टेडियम में 5 वाटर कूलर की व्यवस्था कि गई हैं लेकिन एक में भी पानी नहीं आ रहा। चार वाटर कूलर की व्यवस्था ठीक नहीं है। पानी में कीड़े, मकोड़े, मिट्टी और वाटर कूलर के लोहे के टुकड़े पड़े हुए है। 1 वाटर कूलर में पानी आता है और वो पानी भी पीने के लायक नहीं है। मजबूरी में खिलाड़ी उसी खराब पानी का प्रयोग करते है। क्योंकि उनके पास कोई दूसरा विकल्प नहीं। इस पानी से खिलाड़ी बीमार हो जाते है।
खिलाड़ियों ने बताया की यहां पर पानी की व्यवस्था पिछले कुछ समय से खराब है और वाटर कूलर भी टूटे हुए है। स्टेडियम में समस्त देश से खिलाड़ी अभ्यास करते है। यह जिले का सबसे बड़ा स्टेडियम है जिस की स्थित इतनी खराब है कि वहां पर पीने का पानी ही नहीं है। जो खिलाड़ी गांव से आते है उनको ज्यादा दिक्कत होती है।
खिलाड़ी, लव
आगरा का रहने वाला हूं यहां पर दौड़ का अभ्यास करता हूं। पीने के पानी की समस्या से परेशान है। वाटर कूलर भी टूटे हुए है।
खिलाड़ी, अजय
मथुरा का रहने वाला हूं, यहां पर 300 मीटर दौड़ की तैयारी करता हूं। पानी में कीड़े और मकोड़े है लेकिन मजबूरी में हमें इस पानी का सेवन करना पड़ रहा है।
खिलाड़ी, राकेश
यूपी का रहने वाला हूं, यहां पर लंबी दौड़ की तैयारी करता हूं। इस खराब पानी को पीने से खांसी, जुकाम और पेट में भी दर्द हो जाता है।
खिलाड़ी, तौसीफ
रोहतक का रहने वाला हूं, 1000 मीटर दौड़ की तैयारी करता हूँ। मैं तो घर से ही पीने का पानी लेकर आता हूं क्योंकि इतना गंदा पानी पीने से मुझे बीमार नहीं होना है।
खिलाड़ी, यशिका हुड्डा
रोहतक की रहने वाली हूं दौड़ की तैयारी करती हूँ। सारे वाटर कूलर टूटे हुए है। पूरे स्टेडियम में कहीं भी पीने का पानी नहीं है।
वर्जन
नया वाटर कूलर लगवा रखा है। जिससे खिलाड़ियों को कोई दिक्कत नहीं होती। - अनूप, जिला खेल अध्यक्ष