फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जलघरों में लगेंगे ट्यूबवैल... नहर के भरोसे नहीं रहेगा शहर

Fri, 18 Apr 2025 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
17सीटीके28 उपायुक्त कार्यालय में अ​धिकारियों को निर्देश देते उपायुक्त। स्रोत : डीपीआरओ
विज्ञापन
रोहतक। अब शहर की पेयजल व्यवस्था नहर के भरोसे नहीं रहेगी। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शहर के जलघरों में ट्यूबवेल लगाने की योजना चल रही है। डी प्लान के तहत शहर के चारों जलघरों में करीब 25 लाख रुपये से ट्यूबवेल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने वीरवार को अधिकारियों की बैठक ली। उपायुक्त ने शहरी व ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में पानी की स्टोरेज क्षमता बढ़ाने के लिए एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित क्षेत्र में टयूबवेल लगाने के लिए डी प्लान से 25 लाख की राशि जारी की जाएगी।
वाटर स्टोरेज टैंक के लिए जगह चिह्नित करने के निर्देश
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे स्थान चिह्नित किया जाए, जहां पर वाटर स्टोरेज टैंक बनाए जा सकते हैं। इसी प्रकार से उन्होंने जरूरी स्थान पर बूस्टर बनाने के लिए भी स्थान चिह्नित करने के निर्देश दिए। कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जिनकी जल आपूर्ति के लिए जल घर को बदला जा सकता है। पानी की लीकेज की समस्या का समाधान करने के लिए संबंधित विभाग अलग से नियंत्रण कक्ष बनाकर अधिकारियों व कर्मचारियों की जिम्मेदारियां निर्धारित करने को कहा गया। उपायुक्त ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से जवाहर लाल नेहरू कैनाल, भालौठ डिस्ट्रीब्यूटर ब्रांच व दुल्हेड़ा डिस्ट्रीब्यूटर आदि के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें