रोहतक। कूड़ेदान को लेकर पड़ोसी से हुए विवाद की शिकायत लेकर थाने गई महिला के घर में घुसकर पड़ाेसी व उसके साथ आए 8-9 युवकों ने हमला कर दिया। हमले में परिवार के तीन लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लाखनमाजरा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
लाखनमाजरा निवासी रविकांत ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 16 अप्रैल की शाम करीब 4 बजे उसकी चाची सनोज व पड़ोसी कृष्णा में कूडे़दान को लेकर झगड़ा हो गया था। झगड़े का शोर सुनकर उसकी मां माया ने आकर बीच बचाव किया तो पड़ोसियों ने उनके साथ मारपीट कर दी। इसकी सूचना पीड़ित ने डायल 112 को दी। डायल 112 ने सनोज, माया और राजेश को शिकायत देने के लिए थाने भेजा दिया। थाने जाने के कुछ समय बाद ही मोहित, राकेश, उर्मिला, कृष्णा और 8-9 युवकों ने घर में घुसकर सतीश, रानी व बलवान के साथ लाठी डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों की तस्वीर सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई।