फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बंदरों के झुंड ने महिला पर किया हमला, पीजीआई रेफर

विज्ञापन
बंदरों के हमले के बाद घायल महिला घाव दिखाते हुए तथा डियर युवक एडी पर लगा पलस्तर दिखाता पीड़ित।
विज्ञापन
महम। शुक्रवार को वार्ड चार निवासी लक्ष्मी पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया और उन्हें बुरी तरह काट लिया। उन्हें स्थानीय अस्पताल से रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। इससे पहले वार्ड नौ निवासी सोमनाथ प्रजापति पर भी बंदरों ने हमला किया था। हमले से बचने के दौरान वह छत से गिरकर घायल हो गए और उनकी एड़ी की हड्डी टूट गई थी।
विज्ञापन

कस्बे में बंदरों के काटने के डर से लोग घरों से नहीं निकल रहे हैं। वहीं, नगर पालिका के बार-बार प्रयासों के बावजूद ठेकेदार काम छोड़कर भाग रहे हैं। शहरवासी राकेश भारद्वाज, सुनील कुमार और अरुण कुमार ने बताया कि शहर में सैकड़ों बंदर सड़क पर घूमते हैं। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं में डर का माहौल है। लोगों का कना है कि घटनाओं के बावजूद भी समाधान के लिए कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही।
वर्जन
बंदर पकड़ने के लिए बार-बार ठेका दिया जाता है। ठेकेदार से जमानत जमा कराई जाती है। लेकिन स्थानीय बंदर पिंजरे में नहीं आते इसलिए ठेकेदार काम छोड़ देते हैं। अब दोबारा से ठेका प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- भारती पंवार, प्रधान, नगर पालिका, महम।


फोटो : बंदरों के काटने से घायल हुई महिला घाव दिखाते हुए व युवक अपनी एड़ी पर लगा पलस्तर दिखाते हुए।

बंदरों के हमले के बाद घायल महिला घाव दिखाते हुए तथा डियर युवक एडी पर लगा पलस्तर दिखाता पीड़ित।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें