रोहतक। शहर के वार्ड एक में बंदरों के हमले से लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। शाम कॉलोनी निवासी संजय हथवालिया, श्रीओम पूनिया, पिंटू शर्मा, राकेश मोर ने बताया कि बंदरों ने संजय कॉलोनी निवासी पूर्व सैनिक अजीत सिंह, शाम काॅलोनी निवासी सत्यवान के अलावा शास्त्री नगर, शिव कॉलोनी व संजय कॉलोनी में भी बंदर लोगों को काट रहे हैं। उनका कहना है कि पांच कॉलोनियों में एक माह के दौरान ही अनेक लोगों को बंदेरों ने काट लिया है। सभी कॉलोनीवासी इस मामले में जिला उपायुक्त से मिले। बंदरों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की ताकि आम आदमी सुरक्षित रह सके। इस संबंध में वार्ड एक से पार्षद व मेयर से भी बात की गई है।