फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: छाता, उगता सूरज व पतंग में त्रिकोणीय मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। वैश्य शिक्षण संस्था की गवर्निंग बॉडी चुनाव के प्रत्याशियों की सूची जारी हो गई है। नामांकन वापसी के बाद अब चुनाव त्रिकोणीय हो गया है। संस्था के तीन पैनल चुनाव मैदान में हैं। प्रधान पद की ताजपोशी को लेकर तीनों पैनलों ने ताकत झोंक दी है। इन्हें चुनाव चिह्न भी वितरित कर दिए गए हैं।
संस्था के प्रधान, उप-प्रधान, महासचिव, सह-सचिव, कोषाध्यक्ष और 16 कार्यकारी सदस्यों के लिए 10 अगस्त को चुनाव होगा। प्रधान पद के लिए चंद्र गर्ग को छाता, सुभाष चंद को उगता सूरज व विकास गोयल को पतंग का चुनाव चिह्न मिला है। इनके बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।
विज्ञापन

उप-प्रधान पद पर अनिल कुमार बिन्दल को पतंग, राधेश्याम गुप्ता को छाता व विजय गोयल को उगता सूरज, महासचिव पद पर नितिन तायल को छाता, राधेश्याम गर्ग को पतंग व रितेष ऐरन को उगता सूरज, सह-सचिव पद पर अनिल बंसल को छाता, अरुण कुमार आर्य को पतंग व नरेश कुमार को उगता सूरज, कोषाध्यक्ष पद पर पवन कुमार मित्तल को पतंग, राजीव कुमार छाता व विजय कुमार गोयल को उगता सूरज चुनाव चिह्न मिला है।
विज्ञापन

गवर्निंग बाॅडी सदस्य के पद पर कुल 31 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें से मतदान के जरिए प्रत्याशी चुने जाएंगे। निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र बंसल ने बताया कि चुनाव में पारदर्शिता बरती जा रही है। सुरक्षा के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। इस मौके पर सहचुनाव अधिकारी अजीत प्रसाद जैन, नोडल अधिकारी सुशील शर्मा, डाॅ. पवन गर्ग, हरिनारायण दूबे समेत अनेक स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें