रोहतक। सुनारिया कलां व खुर्द गांव की जलनिकासी के लिए विशेष योजना बनेगी। इसके लिए 30 दिन में निगम ने ऑनलाइन सुझाव मांगे। साथ ही लिंक जिला प्रशासन की वेबसाइट पर दिया है। वहीं, सेक्टर दो की मार्केट के दुकानदार अतिक्रमण के मुद्दे पर आयुक्त से मिले और बरामदे में सामान न रखने का भरोसा दिया।
निगम आयुक्त डाॅ. आनंद शर्मा ने बताया कि गांव में जलनिकासी को लेकर समस्या है। वह खुद गांवों का दौरा कर चुके हैं। तय किया है कि व्यापक जल निकासी योजना बनाई जाए। इसके लिए आमजन से योजना को लेकर सुझाव और प्रतिक्रियाएं मांगी हैं। ताकि जलभराव वाले क्षेत्रों की पहचान हो सके। किसी प्रकार के प्रश्न के लिए आमजन श्रीराम रंगशाला स्थित तकनीकी शाखा में संपर्क किया जा सकता है।
सेक्टर दो की मार्केट के दुकानदार बोले, नहीं रखेंगे बरामदे में सामान
निगम की टीम दो दिन पहले सेक्टर 2 की मार्केट में पहुंची और दुकानों के आगे बने बरामदे में सामान न रखने की हिदायत दी। जब सामान नहीं हटाया गया तो सोमवार को टीम सामान जब्त करने पहुंची। टीम की कार्रवाई से पहले दुकानदार निगम आयुक्त से मिलने कार्यालय पहुंचे और भरोसा दिया कि वे बरामदे में सामान नहीं रखेंगे। आयुक्त ने कहा कि न तो अतिक्रमण करें और न ही कचरा इधर-उधर फेंके।