सोनीपत। झज्जर में होने वाली राज्य स्तरीय हरियाणा सीनियर महिला फुटबाॅल प्रतियोगिता के लिए जिले की टीम का चयन किया जाएगा।
इसके लिए जिला फुटबाॅल संघ सोनीपत के तत्वावधान में सीनियर आयुवर्ग की लड़कियों की ट्रायल का आयोजन 16 मार्च को जैन बाग कॉलोनी स्थित एसएम हिंदू फुटबाल अकादमी में दोपहर बाद 3:30 बजे किया जाएगा। जिला फुटबाॅल संघ के अध्यक्ष कुलदीप साेलंकी ने बताया कि ट्रायल में खिलाड़ियों का जिला फुटबाॅल संघ, सोनीपत में पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।
पंजीकरण व ट्रायल प्रक्रिया में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का जिला सोनीपत का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। खिलाड़ियों को अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो के अलावा आधार कार्ड, पासपोर्ट व एक अन्य आईडी की मूल प्रति व फोटो कॉपी के साथ आयोजन स्थल पर आना होगा। संवाद