फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गली में लगे ट्रांसफॉर्मर और लटके तार दे रहे हादसों को खतरा

Tue, 23 Dec 2025 02:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
22...रोहतक के आर्य नगर में गली के बीच लगे ट्रांसफार्मर के नीचे खड़ी बाइक व खुले तारों के पास से
विज्ञापन
रोहतक। आर्य नगर में कई कॉलोनियों को जोड़ने वाला रोड खतरनाक रास्ता बना हुआ है। गली में बिजली निगम की लापरवाही आमजन के लिए परेशानी खड़ी कर रही है। शहर में करोड़ों रुपये के सुधार कार्य के बावजूद भी गली में लगे खंभों पर मीटर दो-दो फीट पर लगे हैं। यहीं नहीं गली के बीच में लगा 11 केवी ट्रांसफार्मर भी खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

बिजली निगम की ओर से शहर में 86.9 करोड़ रुपये से बिजली सुधार कार्य किया जा रहा है। निगम की ओर से 85 प्रतिशत से अधिक कार्य कराए जाने का दावा किया जा रहा है। इसके बावजूद निगम की ओर से बिजली सुविधाओं को सुदृढ़ करने में लापरवाही बरती जा रही है।
आर्य नगर रोड के लोगों ने लटके तारों को हटाने व ट्रांसफाॅर्मरों का स्थान बदलने की कई बार मांग की है मगर इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।इस रास्ते से बस्तीपुरा, रविदास नगर, हरीनगर व प्रताप नगर आदि के लोगों को आवागमन है। इन इलाकों में खंभों पर मीटर डेढ़ से दो फीट पर लगाए गए हैं। इनके नंगे तार व टूटे बॉक्स खतरनाक साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

किसी कॉलोनी में इस प्रकार की समस्या है तो टीम को भेजा जाएगा। कोई हादसा न इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। रीडिंग लेने वाली कर्मचारी की सुविधा के अनुसार मीटर लगाएं जाते हैं। -बिजेंद्र नरवाल, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम।
गली में लगे ट्रांसफाॅर्मर से समस्या रहने के साथ आवागमन प्रभावित होता है। इससे अधिक समस्या यहां ट्रांसफाॅर्मर के साथ डाला जाने वाला कूड़ा है। शॉर्ट-सर्किट से आग भी लग सकती है। -किशोर चावला, आर्य नगर।
गली में खंभों पर नीचे मीटर लगे हुए हैं। गली से बच्चों का आवागमन अधिक रहता है। तार नीचे लटक रहे हैं। विभाग को कार्रवाई जरूर करनी चाहिए। -राजकुमार, रविदास नगर रोड।
बिजली निगम की ओर से तारों को लेकर भी ठोस कदम उठाने चाहिए। आमजन को समझना चाहिए कि ट्रांसफॉर्मर या बिजली के खंभों के पास पास कूड़ा न डालें। -अविनाश गुप्ता, दुकानदार।

22...रोहतक के आर्य नगर में गली के बीच लगे ट्रांसफार्मर के नीचे खड़ी बाइक व खुले तारों के पास से

22...रोहतक के आर्य नगर में गली के बीच लगे ट्रांसफार्मर के नीचे खड़ी बाइक व खुले तारों के पास से

22...रोहतक के आर्य नगर में गली के बीच लगे ट्रांसफार्मर के नीचे खड़ी बाइक व खुले तारों के पास से

22...रोहतक के आर्य नगर में गली के बीच लगे ट्रांसफार्मर के नीचे खड़ी बाइक व खुले तारों के पास से

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें