रोहतक। महम-भिवानी रोड पर सीसर गांव के पास स्थित एक फैक्टरी में लगे ट्रांसफार्मर से सामान चोरी हो गए हैं। चोर ट्रांसफार्मर को चबूतरे से नीचे गिराकर उसमें से कीमती सामान निकालकर ले गए। पुलिस ने फैक्टरी मालिक ने महम थाने में दर्ज एफआईआर में भिवानी की सर छोटूराम कॉलोनी निवासी डॉ. दलजीत सिंह ने बताया कि 14 नवंबर की सुबह करीब 6:30 बजे फैक्टरी में तैनात चौकीदार ने फोन कर सूचना दी कि ट्रांसफार्मर चबूतरे से नीचे गिरा हुआ है और उसमें से कुछ सामान चोरी हो गया है। मौके पर सामान बिखरा हुआ भी मिला। संवाद
भिवानी स्टैंड पर महिला अध्यापिका का बैग चोरी
रोहतक। शहर के भिवानी स्टैंड पर सामान खरीदने गई एक महिला अध्यापिका का बैग चोरी हो गया है। हिसार रोड निवासी गीता ने दर्ज एफआईआर में बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नरवाना में पीजीटी अंग्रेजी के पद पर कार्यरत हैं। 6 नवंबर 2026 को रात करीब 9:45 बजे वह अपनी स्कूटी से घरेलू सामान लेने भिवानी स्टैंड गई थीं। दुकान के सामने स्कूटी खड़ी कर सामान लेते समय मोबाइल से ऑनलाइन भुगतान करने में उनका ध्यान बैग से हट गया। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति उनका बैग चोरी कर ले गया। बैग में घर व दुकान की चाबियां और शिक्षा विभाग ने दिया टैब भी चोरी हो गया है। संवाद
स्कूटी सवार दो युवकों का रास्ता रोकर रॉड से हमला
महम। फरमाणा रोड पर किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार तीन युवकों ने स्कूटी सवार दो युवकों का रास्ता रोककर उन पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर दिया। भैणी चंद्रपाल निवासी दलसिंह ने महम थाने में दर्ज एफआईआर में बताया कि हमले में के हाथ-पैरों में चोटें आईं। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी और मौके से फरार हो गए। घायल को पहले महम अस्पताल ले जाया गया जहां से रेफर कर दिया गया। दलसिंह ने बताया कि 10 नवंबर को वह अपनी मौसी के लड़के दलशेर की महम स्थित पशु डेयरी पर गया था। रात करीब नौ बजे वह गांव भैणी चंद्रपाल निवासी संजय के साथ उसकी स्कूटी पर गांव लौट रहा था। स्कूटी वह चला रहा था और संजय पीछे बैठा था। रात करीब 9:20 बजे फरमाणा रोड पर पेट्रोल पंप के पास बाइक पर आए तीन युवकों ने उनकी स्कूटी के आगे बाइक लगाकर रास्ता रोक लिया। इसके बाद तीनों ने उस पर रॉड और डंडों से हमला कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। संवाद