34. श्री सनातन धर्म दुर्गा भवन मंदिर में देवउठनी ग्यारस के दौरान श्रद्धालु। स्रोत: श्रद्धालु
- फोटो : Archive
रोहतक। श्री सनातन धर्म दुर्गा भवन मंदिर में देवउठनी ग्यारस के अवसर पर तुलसी शालिगराम विवाह का आयोजन शुक्रवार को किया गया। यह आयोजन शाम 4:30 बजे प्रारंभ हुआ, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया। भक्तों में इस विवाह को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। मंदिर प्रांगण मंगलाचार के मंत्रों से गुंजायमान हो उठा। मंगलाचार के साथ ही भक्तों ने तुलसी जी का कन्यादान संपन्न किया गया। इसके उपरांत तुलसी शालिगराम का विवाह विधि-विधान से संपन्न हुआ। सभी रस्में पारंपरिक तरीके से पूरी की गईं। इस अवसर पर बच्चों ने भी आतिशबाजी कर अपनी खुशी व्यक्त की। इस कार्यक्रम में सुभाष शर्मा, गोविंद शर्मा, मनोज मिश्रा सहित कई गणमान्य व्यक्ति और सैकड़ों अन्य भक्त उपस्थित रहे। संवाद