फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम 134 ए मामला: रेल रोकने निकले अभिभावकों को बच्चों सहित लिया हिरासत में

Sun, 24 Jul 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
बजरंग फाटक पर जाकर रोकना था रेल, मानसरोवर पार्क के बाहर तीन बसों में भरकर पहुंची पुलिस फोर्स - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 नियम 134ए के तहत स्कूलों में प्रवेश न मिलने से अभिभावकों और बच्चे शनिवार को रेल रोकने निकले। मानसरोवर पार्क में एकजुट प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने तीन बस पुलिस फोर्स और वज्र वाहन को तैनात किया। पार्क से बजरंग फाटक पर रेेल रोकने लिए प्रदर्शनकारी जैसे ही सड़क पर उतरे पुलिस बल ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद अभिभावकों सहित बच्चों को हिरासत में लेकर बसों में बैठाकर अर्बन एस्टेट थाने ले गए। हालांकि डेढ़ घंटे बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


शनिवार को सुबह 10:30 बजे मानसरोवर पार्क में करीब सौ की संख्या में अभिभावक और बच्चे एकजुट हुए। रेल रोकने के आह्वान पर पुलिस प्रशासन ने पार्क के बाहर तीन बसों में पुलिस बस और व्रज वाहन को तैनात कर दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की अपेक्षा पुलिसकर्मी ज्यादा दिखाई दिए। करीब डेढ़ घंटे बाद दोपहर 12 बजे दो जमा पांच मुद्दे जन आंदोलन के प्रदेश अध्यक्ष सत्यवीर सिंह हुड्डा के नेतृत्व अभिभावक और बच्चे रेल रोकने के लिए बजरंग भवन फाटक की ओर बढ़े। पार्क के बाहर ही पुलिस फोर्स ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान उन्हें समझाने के लिए नायब तहसीलदार बंसी लाल, डिप्टी डीईओ सुनीता पंवार और सुपरिंटेंडेंट बलवान सिंह पहुंचे, लेकिन अभिभावकों ने उनकी एक नहीं सुनी। अभिभावकों को नहीं मानता देख पुलिस कर्मियों ने उन्हें हिरासत में लेकर सेक्टर छह स्थित अर्बन एस्टेट थाना ले गए।
थाने में थोड़ी देर बार एसडीएम मुनीष नागपाल पहुंचे। उन्होंने अभिभावकों की मांगों को सुनते हुए शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियाें को उनका मांग पत्र भेजने का आश्वासन दिया। अभिभावकों ने चेतावनी दी कि तीन दिन में मांग नहीं मानी तो निजी स्कूलों में ताला जड़ना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन


ये रखी मांगे:-

- सभी बच्चों को दाखिला मिलने में कोई परेशानी न आएं। इसके लिए जिले में एक कमेटी बनाई जाए। इस कमेटी में एडीसी, एसडीएम, डीईओ, दो जमा पांच मुद्दे जन आंदोलन, अभिभावक, निजी स्कूल और पुलिस विभाग का एक प्रतिनिधि शामिल किया जाए।
- जिला स्तरीय कमेटी को अधिकार भी दिए जाए कि आदेश नहीं मानने वाले निजी स्कूल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई कर सके। उन्हें सीज कर सके।

इन्हें लिया हिरासत में

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सत्यवीर सिंह हुड्डा के साथ कार्यकर्ता रोहतास सिंहमार, विनोम शर्मा, सुमन श्योराण, रणधीर सिंह, मास्टर देवराज नांदल, महेंद्र सिंह, प्रवीण कलसन, शर्मिला, रमेश वर्मा, राकेश, रेणु, रेखा, आशा, मास्टर सूबे सिंह, विनय सोहल, राम कुमार आदि अभिभावकों को बच्चों सहित हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें