फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बाग वाली गली में आवागमन सुचारू

Sun, 07 Jun 2026 08:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
15-बाग वाली गली में दीवार हटाए जाने के बाद सुचारू हुआ आवागमन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। झज्जर रोड पर 50 साल पुरानी बाग वाली गली में रविवार को आवागमन सामान्य हो गया। प्रशासन की देर रात तक की गई कार्रवाई के बाद कॉलोनीवासियों को राहत मिली है। सुबह कर्मचारियों ने गली में सफाई भी की।
शनिवार देर रात को मौके से दीवार को हटाया गया। दरअसल एक पक्ष की ओर से बाग वाली गली के बीच दीवार खींची गई थी। रास्ता बंद करने का कॉलोनीवासियों ने विरोध किया। वार्ड पार्षद प्रवीण कौशिक की अगुवाई में लोग सड़क पर भी उतरे, प्रशासनिक अफसरों से मिले और मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजकर न्याय की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद प्रशासन ने पुलिस बल के सहयोग से दीवार को हटवा दिया। हालांकि न्यायालय के फैसले का हवाला देकर गली पर अपना दावा करते हुए दीवार खींचने वाले पक्ष ने विरोध भी किया लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। आवागमन शुरू होने पर कॉलोनीवासी धर्मवीर शास्त्री, सुरेश राणा, लक्ष्मण वर्मा, होशियार शर्मा, हवा सिंह, राकेश कौशिक, जगदीश कादियान, रोहतास, अशोक पांचाल, संजय शर्मा, संजय मडोरिया, नरेंद्र बड़क, रजनीश, सुनील शर्मा, सतबीर चंदोलिया आदि ने खुशी प्रकट की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें