महम। अपनी मांगों को लेकर केंद्रीय ट्रेड यूनियन व कर्मचारी संगठन 9 जुलाई की राष्ट्रव्यापी लेकर में भाग लेंगे। इसके लिए महम चौबीसी के चबूतरे पर ट्रेड यूनियन जन संगठनों की से वीरवार को बैठक की गई। बैठक में 9 जुलाई की हड़ताल के लिए रणनीति बनाई गई।
बैठक की अध्यक्षता सतपाल प्रधान भवन निर्माण कामगार यूनियन व सर्व कर्मचारी संघ के ब्लॉक प्रधान राजेंद्र डाबला की अध्यक्षता में हुई। पदाधिकारियों ने कहा कि लेबर कोड रद्द करने, 26 हजार रुपये न्यूनतम वेतन लागू करने, कच्चे कर्मचारियों व परियोजना कर्मियों को पक्का करने जैसी मांगों को मनवाने के लिए केंद्रीय ट्रेड यूनियनों व कर्मचारी संगठनों के आह्वान पर होने वाली देशव्यापी हड़ताल ऐतिहासिक होगी।
सीटू जिला के सह-सचिव प्रकाशचंद्र ने कहा कि भाजपा गठबंधन की नवउदारवादी नीतियों के चलते देश में महंगाई व बेरोजगारी जारी हैं। बैठक में रामभगत भवन निर्माण कामगार यूनियन व प्रदीप बेरवाल उप प्रधान सर्व कर्मचारी संघ आदि ने भाग लिया।