पेट्रोल और डीजल मूल्य वृद्धि के विरोध में मंगलवार को लघु सचिवालय पर तहसीलदार को ज्ञापन देते सीपी?
- फोटो : RohtakCity
भारतीय मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी कार्यकर्ताओं ने पेट्रोलियम पदार्थों में बढ़ोतरी के विरोध में बुधवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ता ट्रैक्टर को बाइक व हाथों से खींचकर उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन की अध्यक्षता एडवोकेट रामचंद्र सिवाच एवं प्रीत सिंह ने की।
बुधवार को माकपा कार्यकर्ता मानसरोवर पार्क में एकत्रित हुए। सीपीआईएम राज्य सचिवमंडल सदस्य इंद्रजीत सिंह व पार्टी जिला सचिव विनोद ने कहा कि 25 दिसंबर 2019 व 23 जून 2020 के बीच विश्व में कच्चे तेल की कीमतों में 37 प्रतिशत की गिरावट आई है। भारत में इस अवधि के दौरान, पेट्रोल व डीजल की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों से किसानों की कमर तोड़ दी है। इस मौके पर जगमति सांगवान, सतबीर सिंह, राजकुमारी दहिया, वीना मलिक, सतबीर पाकस्मा, संजीव सिंह, धर्मवीर हुड्डा, संदीप सिंह, छात्र नेता सुरेंद्र, अर्जुन, बिजेंद्र बलियाणा, एडवोकेट अतर सिंह हुड्डा, रामकिशन नौनंद, आजाद सिवाच, नितिन, प्रशांत मौजूद रहा।
पेट्रोल और डीजल मूल्य वृद्धि के विरोध में मंगलवार की दोपहर में मानसरोवार पार्क से लघु सचिवालय तक - फोटो : RohtakCity