फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को प्रमोट करने के लिए पांच विवि के परीक्षा नियंत्रक तैयार करेंगे फार्मूला

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार ने विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रमोट करने का राहत भरा फैसला दे दिया है। अब इस फैसले को जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए दिमागी कसरत शुरू हो गई है। इसी कड़ी में बुधवार को एमडीयू में पांच विश्वविद्यालयों के परीक्षा नियंत्रकों की बैठक हुई। यहां विद्यार्थियों को प्रमोट करने के फार्मूले को लेकर करीब चार घंटे से भी ज्यादा मंथन चला। कोरोना महामारी व लॉकडाउन के चलते स्कूलों के साथ कॉलेज व विश्वविद्यालय भी बंद रहे। ऐसे में शिक्षण कार्य प्रभावित हुआ। यही नहीं महामारी के चलते विद्यार्थियों की परीक्षा नहीं हो पाई। सरकार ने मौजूदा हालात को देखते हुए विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रमोट करते हुए बगैर परीक्षा पास कर दिया। अब इस फैसले को जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए जद्दोजहद शुरू हो गई है। सरकार ने पांच विश्वविद्यालयों के परीक्षा नियंत्रकों की एक कमेटी गठित की है। यह कमेटी तय करेगी विद्यार्थियों को किस तरह व किस आधार पर प्रमोट करे। इसके लिए बकायदा फार्मूला बनाया जाएगा। इसी फार्मूले को लेकर बुधवार को पांच विवि के परीक्षा नियंत्रकों ने मशक्कत की। इसमें एमडीयू के अलावा कुरुक्षेत्र, मुरथल, जीजेयू व इग्नू विवि शामिल है। देर शाम तक परीक्षा नियंत्रकों की बैठक जारी रही।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को प्रमोट किया गया है। इसके लिए फार्मूला तय करना है। इसमें विद्यार्थियों को किस तरह व किस आधार पर प्रमोट किया जाए, यह तय करना है। यह फार्मूला सरकार को भेजा जाएगा। सरकार से मंजूरी के बाद ही प्रमोट करने का फैसला लागू हो पाएगा।
विज्ञापन

डॉ. बीएस सिंधू, परीक्षा नियंत्रक, एमडीयू।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें