फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मारी, युवक की मौत

Mon, 27 May 2024 05:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। थाना बेरी क्षेत्र के माजरा डी में जटेला धाम मार्ग पर ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए बेरी के नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया और दूसरे को प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई एमएस रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मृतक युवक की पहचान बिहार के कर्मटोला प्रो एतमथा खगीडया निवासी सन्नी के रूप में हुई। हादसे के बाद पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया। पुलिस को दी शिकायत में पंजाब के अमृतसर निवासी विदेशी ने बताया कि पिछले 10 दिन से गांव माजरा डी में मजदूरी करने के लिए आया था। रविवार को अपने दूसरे साथी बिहार निवासी सन्नी के साथ बाइक पर ठंडा लेने के लिए माजरा डी में जा रहे थे। सामने से तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दोनों सड़क पर गिरे। घायलों को बेरी के अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने सन्नी को मृत घोषित कर दिया और विदेशी को प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई एमएस रेफर कर दिया।
विज्ञापन


वर्जन
ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मृतक के शव का झज्जर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।
संदीप शर्मा, जांच अधिकारी बेरी थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें