फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हिसार जेल में बंद हत्यारोपी के इशारे पर निंदाना के शराब ठेकेदार से मांगनी थी रंगदारी

Mon, 27 May 2024 05:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। हिसार जेल में बंद हत्या के आरोपी के इशारे पर महम चौबीसी के गांव निंदाना के शराब ठेके पर गोली चलाकर रंगदारी मांगनी थी, लेकिन पुलिस ने जींद के युवक को पहले ही काबू कर लिया। गढ़वाली गांव निवासी आरोपी अनमोल के पास से देसी पिस्तौल और चार कारतूस मिले हैं। अब पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन

पुलिस को गश्त के दौरान सूचना मिली कि जींद जिले के गांव गढ़वाली निवासी अनमोल गोहाना रोड पर अंडरपास के नीचे लाखनमाजरा में किसी वाहन का इंतजार कर रहा है। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को काबू किया। तलाशी के दौरान आरोपी से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। साथ ही चार कारतूस भी मिले। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी दोस्ती गांव फरमाणा निवासी आशीष के साथ है। आशीष हत्या के केस में हिसार जेल में बंद हैं। उसने फोन करके कहा था कि तुझे निदांना गांव के ठेके पर गोली चलानी हैं और हमारे नाम की पर्ची वहां पर डालनी हैं। इस काम को करने के लिए हथियार और गोलियां अनुज से ले आना। वह देसी पिस्तौल और गोलियां अनुज के पास से लेकर आया था। पुलिस ने आरोपी अनमोल, आशीष और अनुज के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी। इसके बाद पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो सकेगा।
इंस्पेक्टर समरजीत सिंह, प्रभारी थाना लाखनमाजरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें