फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बोर्ड परीक्षाओं के टॉपर विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Wed, 20 May 2026 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
09-वैश्य प​ब्लिक स्कूल में वैश्य ​शिक्षण संस्था की ओर से आयोजित उत्कर्ष सम्मान उत्सव के दौरान स - फोटो : इकौना पीएचसी में हनुमान जी की पूजा करते चिकित्सक व अन्य।
विज्ञापन
रोहतक। वैश्य शिक्षण संस्थान की ओर से वैश्य पब्लिक स्कूल में मंगलवार को 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के टॉपर को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि रोटरी क्लब सफायर के प्रधान विजय तायल ने मेधावी छात्रों को पुरस्कृत कर हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

सम्मान समारोह में वैश्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, वैश्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, वैश्य पब्लिक स्कूल रोहतक नजदीक रेलवे स्टेशन, वैश्य पब्लिक स्कूल सेक्टर-3 के 10वीं व 12वीं बोर्ड कक्षाओं में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों काे सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि विजय तायल ने कहा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की ओर से शिलान्यासित यह शिक्षण संस्थान नित्य प्रतिदिन नए कीर्तिमान स्थापित कर आने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने के लिए सदैव तत्पर रहता है। कहा कि वैश्य एजुकेशन सोसाइटी की कार्यकारिणी, शिक्षक इन परिणामों के लिए बधाई की पात्र है। भविष्य में भी उपलब्धियां का दौर निरंतर बुलंदियों को छूता रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर सह सचिव अनिल बंसल, राहुल जैन गांधरवाल, आकाश गुप्ता, विकास बंसल, अजय गुप्ता (बाबा), मोहित गोयल, प्राचार्य प्रवीन कुमार बंसल, प्राचार्य सुषमा सुहाग, प्राचार्य रेखा गुप्ता, प्राचार्य शीतल जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें