फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शहर में बढ़ रहा बंदरों का उत्पात

Wed, 20 May 2026 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
38-शहर की ​शिवाजी कॉलोनी में छत पर मंडराते बंदर। संवाद - फोटो : इकौना पीएचसी में हनुमान जी की पूजा करते चिकित्सक व अन्य।
विज्ञापन
रोहतक। शहर में बंदरों का उत्पात बढ़ रहा है। शिवाजी कॉलोनी, सेक्टरों और बोहर में तो छतों पर बंदर मंडराते हैं। इनके भय से बच्चों का घरों से निकला मुश्किल हो गया है। बंदरों को पकड़ने के लिए शहर में करीब दो साल से टेंडर नहीं किया है।
विज्ञापन

शिवाजी कॉलोनी निवासी कृष्ण ढल ने बताया कि बंदर छत पर सूख रहे कपड़े फाड़ देते हैं। पौधों को उखाड़ कर गमले भी तोड़ देते हैं। पानी की टंकी में कूद जाते हैं। इससे पानी प्रयोग करने से इंफेक्शन होने का खतरा बना रहता है। चंचल वोहरा ने कहा कि बंदरों के डर की वजह से बच्चे छत पर भी बेखाैफ खेल कूद नहीं सकते।
मीनाक्षी ने बताया कि बंदर दो बार उन्हें नाखून मार चुके हैं। इसका टीकाकरण करवाने में समय और पैसा दोनों की बर्बादी होने के साथ-साथ कई समस्याएं झेलनी पड़ती हैं। बंदर सुबह कमरे के बाहर धमाचौकड़ी मचाना शुरू कर देते हैं। दीपक कक्कड़ का कहना है कि उनकी गली में छोटी सी किरयाने की दुकान है। इसमें बंदर बाहर रखी खाने पीने की चीजों को उठा ले जाते हैंं। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों से मांग की है कि इस गंभीर समस्या का समाधान कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें