29सीटीके08..संस्थान में नशा के खिलाफ शपथ दिलाते समाजसेवी अश्वनी वशिष्ठ। संवाद
रोहतक। नशामुक्त अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को झज्जर रोड स्थित एक निजी संस्थान पर समाजसेवी अश्वनी वशिष्ठ व टीम की ओर से नशा मुक्ति अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने जीवन में कभी नशा न करने और दूसरे को भी इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलवाई।
उन्होंने बताया कि नशा मनुष्य के समस्त जीवन को नष्ट कर देता है। नशे से ग्रस्त व्यक्ति अपने परिवार पर ही नहीं पूरे समाज पर बोझ बन जाता है। नशे के खिलाफ अब जन जागरण की आवश्यकता है। माता-पिता अपने बच्चों के क्रियाकलापों पर नजर रखें, उनसे बातचीत करें, कहीं वो नशा तो नहीं कर रहे हैं। इस मौके पर शिक्षाविद रविकांत, नवीन पांचाल, संजीव वर्मा, सोनू कुमार आदि मौजूद रहे।