फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बीकॉम, बीएससी जेनेटिक्स और पब्लिक हेल्थ साइंसेज की प्रवेश परीक्षा ली

Wed, 10 Jun 2026 07:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं बुधवार को हुईं। बैचलर इन पब्लिक हेल्थ साइंसेज, बीएससी (जेनेटिक्स) तथा चार वर्षीय बीकॉम पाठ्यक्रम के लिए परीक्षाएं ली गईं।
एमडीयू के कुलपति प्रो. मिलाप पूनियां ने परीक्षा केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा, पारदर्शिता और अनुशासन संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को प्रवेश प्रक्रिया निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कुलपति ने परीक्षार्थियों से बातचीत कर उनकी प्रतिक्रियाएं भी जानी। इस दौरान प्रो. संदीप बंसल, प्रो. राहुल ऋषि तथा सुनित मुखर्जी भी मौजूद रहे।बैचलर इन पब्लिक हेल्थ साइंसेज की 30 सीटों के लिए 56 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुएष
इस दौरान 26 अनुपस्थित रहे। बीएससी (जेनेटिक्स) की 30 सीटों के लिए 170 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 117 अनुपस्थित रहे। वहीं चार वर्षीय बीकॉम की 60 सीटों के लिए 294 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 178 अभ्यर्थी परीक्षा में नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

आज इन पाठ्यक्रमों की होगी प्रवेश परीक्षा
11 जून को बीएससी मैथमेटिक्स (चार वर्षीय) की प्रवेश परीक्षा सुबह 10 बजे से 11:15 बजे तक होगी। बीएससी स्टेटिस्टिक्स (चार वर्षीय) की परीक्षा दोपहर 12:30 बजे से 1:45 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसके अलावा बीएचएमसीटी, बीटीटीएम, एमएचएमसीटी तथा बीबीए हॉस्पिटैलिटी एंड सर्विसेज मैनेजमेंट के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट दोपहर 3 बजे से 4:15 बजे तक होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें