फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पीजी, एलएलबी ऑनर्स में दाखिले के लिए आवेदन तिथि 28 तक बढ़ी

Wed, 10 Jun 2026 07:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 28 जून कर दी है। यह जानकारी कुलसचिव प्रो. संदीप बंसल ने दी।
उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट्स तथा एमडीयू-सीपास, गुरुग्राम में संचालित दो वर्षीय पीजी पाठ्यक्रमों, तीन वर्षीय एलएलबी (ऑनर्स) और बीपीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी अब 28 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक से अधिक विद्यार्थियों को अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आवेदन तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलसचिव ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया पूर्व निर्धारित नियमों के अनुसार ही जारी रहेगी। बीसीआई, पीसीआई, एआईसीटीई और एनसीटीई जैसी नियामक संस्थाओं के अधीन आने वाले पाठ्यक्रमों को छोड़कर अन्य सभी पाठ्यक्रमों पर पहले से प्रकाशित प्रॉस्पेक्ट्स में वर्णित नियम एवं शर्तें लागू रहेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें